जर्मनी की चांसलर तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंची

0
fastlive news

नई दिल्ली : तीन दिवसीय दौरे पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल गुरूवार शाम को भारत पहुंचने पर दिल्ली में उनका स्वागत किया गया। मार्केल 31 अक्टुबर से 2 नवंबर तक भारत के विभिन्न जगहों का दौरा कर कई कार्यक्रम में हिस्सा भी लेगी। वैसे उनकी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाले बैठक में अहम विंदु पर विचार विमर्ष होने की भी संभावना है। बताया जाता है कि आज राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। वहीं राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में उनका सेरेमोनियल रिसेप्शन भी होगा। मार्केल शनिवार को काॅन्टिनेंटल आॅटोमोटिव कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का दौरा भी करेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news