दुमका पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया

0
fastlive news

दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को शहरपुर गांव में एक अधूरे बनें घर से काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री दुमका पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इतनी भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा बरामद करने में सफलता पाई हैं। दुमका के एसपी वाई एस रमेश ने एसडीपीओ पूज्यप्रकाश के नेतृत्व में इंस्पेक्टर संजय मालवीय के साथ पुलिस की टीम को छापामारी के लिए भेजा। जहां छापामारी दल का नेत्त्व कर रहे एसडीपीओ के सुझबूझ से उक्त मकान में छापामारी की गई। जहां से छापामारी कर भारी मात्रा में 100 किलो अमोनियम नाइट्रेट और 795 पीस जिलेटिन को बरामद किया। पुलिस इस विंदु पर विस्फोटक समानों पर जांच कर रही है कि आखिर छापामारी में बरामद विस्फोटक सामग्री आगामी चुनाव मे किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैलाने एवं स्थानीय कई पत्थर माइंसों में पत्थर उत्खनन के लिए इस विस्फोटक को छिपाया गया। जो भी हो इतनी भारी मात्रा में अवैध तरिके से विस्फोटक समानों को छिपाकर रखने का योजना से स्थानीय पुलिस की सतर्कता में सवाल खड़ा कर रहा है। अगर पुलिस को गुप्त सूचना नहीं मिलती तो शायद इतनी भारी मात्रा में विस्फोट किसी न किसी योजना को पूरा करने में सफल जरूर होती। पुलिस ने इस मामले में शहरपुर गांव के अनवारूल अंसारी और हाँसापाथर गांव के बड़का मियां उर्फ सिराजुल के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड संख्या 113/19 के विस्फोटक अधिनियम की धारा 286/35 भादवि के तहत प्राथिमिकी दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news