
ःः पिछले 10 वर्षों से था आजसू में शामिल
ःः आजसू को बाघमारा में लगा बड़ा झटका
कतरास : बाघमारा विधानसभा में आजसू पार्टी के बैनर तले पिछले 10 वर्षों से झंडा बुलंद करने वाले कतरास क्षेत्र के जाने माने युवा नेता सह जिप सदस्य सुभाष राय ने सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रांची स्थित बाबुलाल मरांडी के आवास में JVM की सदस्यता ग्रहण की। बाघमारा में आजसू के जनाधार वाले नेता सुभाष राय के सुदेश महतो का साथ छोड़ने से बाघमारा में आजसू को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। चुनाव में सब नेता अपनी अपनी गणित का जोड़ घटाव करते हुए एक खेमे से दूसरे खेमे में जाने का मन बना चुके है। बताया जाता है कि पिछले दो वर्षों से ही सुभाष राय आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे बाघमारा में काफी मेहनत भी कर चुके है। लेकिन बाघमारा में भाजपा आजसू के बीच गठबंधन होने के कारण आजसू को टिकट न मिलने की स्थिति में ही सुभाष राय ने अपने दो तीन वर्ष के कड़ी मेहनत को व्यर्थ में जाने नहीं देना चाह रहे है। जिसके कारण उन्होनंे सोमवार को बाबुलाल मरांडी का हाथ थामकर उनके छत्रछाया में बाघमारा से जेवीएम के टिकट पर चुनावी युद्ध में अपनी ताकत का भरपूर इस्तेमाल कर विपक्षियों को जबरदस्त पस्त करने की कोशिश करेंगें। अब देखना है कि आगामी चुनाव के आने वाले दिनों में सुभाष राय अपने सोची हुई योजना में सफल हो पाते है या नहीं।
रामा शंकर तिवारी (केन्द्रीय सदस्य, आजसू पार्टी, बाघमारा-धनबाद) ने कहा सुभाष राय के जेवीएम में शामिल होने से आजसू पार्टी को कोई फर्क़ नहीं पड़ता है। ऐसे बहुरूपिया के जाने से आजसू पार्टी और मजबूती से उभरेगी।