
नई दिल्ली : तीस हजारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस कर्मियों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद तोड़फोड और आगजनी पर काबू पाने के बजाय सोमवार को ओर सुलगता हुआ दिखाई दिया। इसी कड़ी में कडकडडूमा कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच फिर से झड़प हुई। जहां किसी बात को लेकर एक पुलिस कर्मी को वकीलों ने पीट दिया। मामला बिगड़ते देख पुलिस के आलाधिकारी वहां पहुंचे और अपने पुलिस कर्मी को अपनी सुरक्षा में ले लिए। वैसे तीस हजारी कोर्ट में वकीलों ने हिंसा के विरोध में सोमवार को हड़ताल किया है। वकील और पुलिस के बीच हुई उक्त घटना में वहां का कोर्ट संबंधी कार्य थोड़ा बाधित हुआ हैं।