
देवघर : जिला के साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में विभिन्न जगहों में अभियान चलाकर वाहन, मोबाइल, एटीएम सहित कई चीजों के साथ 10 साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए अपराधी ई-वाॅलेट और यूपीआई के माध्यम से भोले भाले लोगों के खाता से लाखों रूपया उड़ा चुके है। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लाख पचास हजार नगद, स्कॉर्पिया,े कार, दो बाइक, 28 मोबाइल फोन और 19 एटीएम बरामद की है। छापामारी अभियान करौं के जगाडीह गांव और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी गांव में चलाया गया। जहां जगाडीह गांव से गिरीश मंडल, सुजीत मंडल, अमर कुमार मंडल, रामजी कुमार मंडल, बाबूमणि मंडल वहीं मुरलीपहाड़ी गांव से रब्बानी अंसारी, तबारक अंसारी, सरफराज अंसारी, जैनुद्दीन अंसारी और ताहिर अंसारी को गिरफ्तार किया है।