कतरास के आकाशकिनारी से भारी मात्रा में कोयला जब्त

0
fastlive news

कतरास: बीसीसीएल एरिया तीन के आकाश किनारी कोलियरी में संचालित ओरिएंटल आउटसोर्सिंग के समीप जर्जर कई आवासों से सीआईएसएफ की टीम ने छापामारी कर करीब 60 टन अवैध कोयला जब्त किया है। एरिया तीन के महाप्रबंधक आर बी कुमार के निर्देश पर सीआईएसएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में उक्त स्थान में छापामारी की गई। जहां पिछले कई दिनों से कोलियरी एवं आउट सोर्सिंग से कोयला चोरी कर स्थानीय लोगों द्वारा वहां रखा गया था। जो प्रत्येक दिन उक्त स्थल पर भारी मात्रा में साइकिल व बाइक वालों को कोयला बेचा करता था। छापामारी के दौरान महाप्रबंधक, कोलियरी इंजीनियर सहित कई सीआईएसएफ जवान मौके पर उपस्थित थे। प्रबंधन को अवैध कोयला के कारोबार की जानकारी होने पर आज सुनिश्चित योजना बनाकर वहां छापामारी की गई।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news