संगठन कहीं से भी कमजोर नहीं पड़ने वाला: संजीव

0
fastlive news

धनबाद  : जनता मजदूर संघ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के कुंती गुट छोड़ने से संगठन कहीं से भी कमजोर नही पड़ने वाला है और न ही आगामी विधानसभा चुनाव में झरिया सीट जीतने के लिए भाजपा के लिए कोई मुश्किल साबित होने वाली है। उक्त बातें शुक्रवार को विधायक संजीव सिंह ने पत्रकारों को कही। उन्होनें कहा कि केडी पांडेय कुंती गुट के एक मुख्य पदाधिकारी माने जाते थें। जो आज गुट के संयुक्त महामंत्री केडी पांडेय संगठन छोड़ बच्चा गुट में जा चुके है। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव मंें भी पांडेय का समर्थन पीएन सिंह को नहीं मिला। जिसके बावजूद झरिया विधानसभा से भाजपा को 91 हजार मत मिले। मालूम हो कि 29 माह से नीरज सिंह हत्या के मामले में संजीव सिंह धनबाद जिला कारागार में है। आज कोर्ट में पेशी के बाद मीडिया से संजीव सिंह ने उक्त बातें कहीं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news