
लखनऊ: श्रीराम लला की आरती का लाइव टेलीकास्ट जल्द ही होने जा रहा है। इसके लिए एक वेबसाइट (https//srjbtkshetra.org/) भी लाॅन्च की गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से देश के श्रद्धालू आॅनलाइन दान करने के साथ साथ अयोध्या और मंदिरों से जुड़ी अन्य जानकारियों भी प्राप्त कर सकते है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह राम लला की आरती का वेबसाइट लाॅन्च कर लोगों को सुविधा पहुंचाने का एक माध्यम बनाया है। बताया जाता है कि इस दौरान रामलला के अस्थायी मंदिर में विराजमान करने के बाद पहली बार यूपी के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी शाम की आरती में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे।