
धनबाद: जिले के सभी अंचल अधिकारियों को दाखिल खारिज से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने को लेकर गुरूवार को उपायुक्त अमित कुमार ने समीक्षात्मक बैठक कीं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने महीनों से लंबित विभिन्न अंचलों के कुल 22891 मामलों का निष्पादन किया। जिसमें 1626 मामले लंबित है। गोविंदपुर में दाखिल खारिज के 5088 मामले निष्पादित किए जा चुके हैं। धनबाद में 4730, निरसा में 4328, बाघमारा 3501, तोपचांची में 2452, बलियापुर में 964, पूर्वी टुंडी में 934, टुंडी में 500, झरिया में 319 तथा पुटकी में 75 दाखिल खारिज के मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं, गोविंदपुर में 482, धनबाद में 339, बाघमारा में 296, निरसा में 227, तोपचांची में 124, बलियापुर में 52, पूर्वी टुंडी में 48, टुंडी में 41, झरिया में 12 तथा पुटकी में दाखिल खारिज के 5 मामले लंबित है। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया है।