श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पुजन के लिए 3 एवं 5 अगस्त की घोषणा

0
fastlive news

:: भूमि पुजन के लिए प्रधानमंत्री को दिया गया न्योता
::  अब मंदिर में तीन की जगह पांच गुंबद  होंगे

लखनऊ:  अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में सभी प्रक्रियाओं को पूरी कर ली गई है। बैठक के दौरान मंदिर के निर्माण में 3 गुंबद के जगह अब पांच गुंबद बनाने का फैसला लिया गया। इस कारण अब मंदिर की उंचाई 161 फीट तक होगी। पिछले दिनों राम मंदिर निर्माण को लेकर हुई बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन के कार्यक्रम की तिथि की घोषणा की गई। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस भूमिपुजन के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है। अयोध्या के महंत के अनुसार श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पुजन का दो तिथि का चयन किया गया है। एक तीन अगस्त और दूसरा पांच अगस्त रखा गया है। भूमि पुजन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता भेज दिया गया है। अब प्रधानमंत्री को यह तय करना है कि दोनो तिथियों में किस शुभ तारीख को पीएम राम मंदिर भूमि पुजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news