
नई दिल्ली: भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के जन्म दिन तीन अगस्त को दिल्ली में मनाया जाएगा। भारतीय फुटबाॅल टीम के कप्तान के जन्म दिन पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल जगत के कई हस्तियां इस कार्यक्रम के मंच पर भाग लेने वाले है। यह कार्यक्रम दिल्ली फुटबाॅल द्वारा आयोजित किया गया है। कहा जा रहा है कि कप्तान के जन्म दिन पर आॅनलाइन शिखर संम्मेलन में खेल मंत्री किरण रिजिजू, अखिल भारतीय फुटबाॅल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, फीफा की सारा बूथ ( महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता की वैश्विक प्रमुख ) व एशियाई फुटबाॅल परिसंघ के महासचिव दातो विडसर जाॅन जैसे दिग्गज शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगें।