जन्मदिन के मौके पर लायंस सचिव ने चलाया जागरूकता अभियान

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के सचिव सागर कुमार गुप्ता के जन्मदिवस के मौके पर हरिणा बस्ती में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान बस्ती के 400 लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत लोगों को कोरोना महामारी एवं उससे बचाव के बारे में लोगो को बताया गया। इस मौके पर संस्कार ज्ञानपीठ विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस सदस्यों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप रूप से संस्कार ज्ञानपीठ के निर्देशक लायन मुकेश रॉय, क्लब अध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह, सचिव सागर गुप्ता, शशिकांत शरण, एन डी पांडे, संजय साहू, लक्ष्मण रवानी, सुशील गुप्ता, बबलू मिश्रा आदि शामिल थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news