
:: सरकार से लेकर विभागीय अधिकारी ने भी नही दी उन पर तनिक ध्यान
:: हेमंत सोरेन ने संगीता की व्यथा को सुन लिया संज्ञान
:: धनबाद उपायुक्त को दिया सरकारी मदद करने का निर्देश
रांची / धनबाद : धनबाद सहित झारखंड को आलौकित करने वाली अतरराष्ट्रीय महिला फुटबाॅल खिलाड़ी संगीता सोरेन की जिंदगी आज धूमिल होता दिख रहा है। धनबाद के बाघमारा निवासी संगीता ने जो सपना देखा था वह साकार नहीं हुआ। लेकिन अंत में संगीता ने पीढ़ियों से कर रहे उनके परिवार के लोगों द्वारा पत्तल बिनकर जीवन यापन के कार्य को ही उन्होंने अपना सहारा बनाया। जो कई वर्षो से इस कार्य को कर अपने बदकिस्मती की जिंदगी जी कर किसी तरह अपने भरण पोषण कर रही है। संगीता के व्यथा को देखकर किसी रहमदिल इंसान ने सूबे के मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन को उसकी व्यथा को कथा के रूप में सुनाया। संगीता सोरेन के व्यथा को सूबे के सीएम ने सुनने के बाद इस मामले को काफी गंभीरता लिया। तनिक भी देर किए बगैर संगीता की हो रही परेशानी को देखते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने धनबाद के उपायुक्त को उनके भरण पोषण के लिए जरूरी सरकारी मदद से लाभांवित करने का निर्देश दिया। क्योंकि सीएम ने इसके पूर्व ही सूबे के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की बात कहकर स्वयं वचनबद्ध थे। बाघमारा की महिला फुटबाॅल खिलाड़ी संगीता सोरेन के प्रति इस तरह की दर्द भरी बातों को सुनने के बाद उन्हें पूर्व के अपने संकल्पित बातों को याद आया। जिससे उन्होंने धनबाद उपायुक्त को आदेश दिया।
:: यह है संगीता की कथा
गरीब परिवार से संबंध रखने वाली धनबाद बाघमारा की संगीता सोरेन की जिंदगी गरीबी में ही बीता। काफी मेहनत और लगन के जोर पर उन्होनें अपनी उंची उड़ान तो भरी, लेकिन राजनीति और लापरवाह अधिकारी ने संगीता के उड़ान भरने वाले पंख ही कूतर दिए। जिससे वह आज तक अपनी उंची उड़ान से मंजिल पाने की बात तो दूर अपनी जिंदगी के भरण पोषण तक के लाले पड़ गई । आज से तीन वर्ष पूर्व धनबाद की संगीता सोरेन का चयन अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबाॅल खिलाड़ी के रूप में हुआ। संगीता ने अपने उम्मीद और विश्वास के साथ उज्जवल भविष्य की आशा लेकर वर्ष 2018 को भूटान सहित एशिया के कई देशों के फुटबाॅल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने धनबाद सहित झारखंड का भी नाम रौशन किया। उस रौशनी में कई अधिकारी एवं प्रदेश के विभागीय मंत्री अपनी मंसूबे पाले मंजिल तक पहुंच गए। लेकिन जिस रौशनी से विभाग के अधिकारी और मंत्री अपने मंजिल तक पहुंच गए। उस रौशनी को फैलानी वाली संगीता रूपी दीपक के चारों ओर ऐसा अंधेरा पसरा है कि आज तक उनको खुद अपनी मार्ग नजर नहीं आ रही है। संगीता अपने परिवार के साथ जंगल से पत्तल लाकर एक एक पत्तल को बिछाकर उसे बिनकर बाजार में ले जाकर बेचती है। जिससे जो थोड़ी रकम की आय होती है उससे उसके परिवार का भरण पोषण हो रहा है। वैसे पीढ़ियों से यह कार्य कर उनके परिवार के लोगों ने जिस सपना को संजोए उसे अपने घर के आंगन से फुटबाॅल के मैदान तक पहुंचाया। वह सपना आज तक उनके परिवार के लोगों के लिए सपना ही रह गया।
:: खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। जल्द ही खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नीति और कार्यप्रणाली के साथ जनता के समक्ष आने वाली है।
सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड प्रदेश
