कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा: कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा अरुण, उदय एवं प्रथम कक्षा में पढ़ने वाले नन्हे-मुन्ने भैया बहनों के बीच ऑनलाइन कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं परिचय बबीता सिन्हा एवं कार्यक्रम का संचालन संध्या सिन्हा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए उप प्राचार्य समरेंद्र साहू ने बताया कि विद्यालय इन दिनों सक्रिय रुप से सारे गतिविधियों को ऑनलाइन ढंग से संपादित कर रहा है। इस क्षेत्र में आचार्यों के सहयोग से विद्यालय समाज में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। भैया बहनों के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम से उनमें मनोरंजन के साथ-साथ आस्था का भी प्रादुर्भाव होता है । सचिव विजय शर्मा ने अपने नन्हे-मुन्ने भैया बहनों को इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। जबकि अध्यक्षीय आशीर्वचन के रूप में डॉ राजेंद्र प्रसाद का वक्तव्य रहा ‌। मंच पर कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक मिश्र, संरक्षक सीताराम चौधरी विराजमान थे। इस कार्यक्रम में भैया बहनों को पूर्व से ही निर्धारित विषय दे दी गई थी। उनके अभिभावकों द्वारा उन्हें तैयार कराने का आग्रह किया गया था।

प्रतियोगिता में कुल 70 भैया बहनों ने ऑनलाइन भाग लिया सभी भैया बहनों का प्रदर्शन एक से बढ़कर एक एवं सराहनीय रहा। निर्णायक की भूमिका में श्रीमती भारती सिंहा एवं श्रीमती विभा श्रीवास्तव का सक्रिय योगदान रहा । जबकि कार्यक्रम के तैयारी और सफल संचालन में संगीता, प्रीति, नीतू ,सीमा, देवव्रत साहनी, नीरज पंडित, पितांबर कुम्हार इत्यादि का सक्रिय योगदान रहा। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा कक्षा अरुण- प्रथम स्थान अंकिता साहनी, द्वितीय स्थान आराध्या कुमारी, एवं तृतीय स्थान आयुष कुमार। कक्षा उदय :- प्रथम स्थान आदित्य मारकंडे मोहंती, द्वितीय स्थान-आयुष गुप्ता, तृतीय स्थान-पायल कुमारी, कक्षा प्रथम-प्रथम स्थान सिद्धार्थ शौर्य, द्वितीय स्थान रमण कुमार एवं तृतीय स्थान अंतरा कुमारी को प्राप्त हुआ। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news