
बाघमारा : गंदगी मुक्त भारत एवं सीबीएसई के तत्वाधान में विशिष्ट स्वच्छता सप्ताह विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। इस मौके पर कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के भैया बहनों के लिए पेंटिंग एवं कक्षा नवम से द्वादश तक के भैया बहनों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 86 भैया बहन प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए जबकि निबंध प्रतियोगिता में कुल 52 भैया बहन प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। पेंटिंग प्रतियोगिता में बहन किरण कुमारी कक्षा अष्टम का स्थान सर्वश्रेष्ठ रहा।जबकि निबंध प्रतियोगिता में भैया सुप्रियो चौधरी कक्षा दशम का स्थान सर्वश्रेष्ठ रहा। दोनों ही प्रतिभागी का पेंटिंग और निबंध आगे की कार्यवाही के लिए विद्यालय द्वारा दिनांक 15 अगस्त 2020 को ऑनलाइन सीबीएसई को प्रेषित कर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजीत कुमार, श्रीमती भारती सिन्हा, रवि प्रकाश सिन्हा एवं देवव्रत साहनी आदि आचार्यों की सक्रिय भूमिका रही। उक्त आशय की जानकारी जानकारी विद्यालय के उप प्राचार्य शर्मेन्द्र कुमार साहू द्वारा दी गई ।