
कतरास (धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कतरास क्षेत्र के सलानपुर कोलियरी 03 नंबर सीम के समीप स्थित धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ एवं सर्व पंथ समादर मंच सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय पर कब्जा जमा लिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यालय के बाहर में दीवार पर बड़े-बड़े अक्षरों में टाईगर फ़ोर्स भारतीय जनता पार्टी कार्यालय लिख दिया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए इस कब्जा को लेकर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ सलानपुर शाखा सचिव दिलीप कुमार सिन्हा एवं सर्व पंथ समादर मंच के झारखंड प्रदेश महामंत्री मुबारक हुसैन ने रामकनाली थाना को एक आवेदन पत्र लिखकर उचित कारवाई करने की मांग की है। थाना को दिए गए पत्र में यूनियन नेताओ ने कहा है कि दिनांक 19 अगस्त को दिन 11 बजे के आसपास सैकड़ो की संख्या में धर्मेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सलानपुर कोलियरी पहुँचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20 वर्षो से स्थापित संघ कार्यालय का ताला तोड़कर कब्ज़ा जमा लिया। इसके साथ ही वहां कार्यालय में रखे यूनियन के झंडा, बैनर आदि फाड़ दिए तथा कार्यालय में रखे कुर्सी, टेबुल आदि तोड़-फोड़कर फेंक दिए। यूनियन नेताओं ने रामकनाली थाना प्रभारी से इस संदर्भ में आवश्यक जांच कर उचित कानूनी कारवाई की मांग की है। इस घटना की डीसीकेस के कई नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की हैं।