धकोकस कार्यालय मामले में प्रधानमंत्री से संज्ञान की अपील

0
fastlive news

कतरास (धनबाद) : कतरास कोयलांचल के रामकनाली कोलियरी के समीप स्थित धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के कार्यालय को जबरन भारतीय जनता पार्टी एवं टाईगर फोर्स के कार्यकर्ताओं द्वारा विगत 19 अगस्त को कब्ज़ा कर भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय बनाने के मामले में धकोकस के कतरास प्रक्षेत्र के सचिव लखन महतो ने प्रधानमंत्री भारत सरकार को ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए संज्ञान की अपील की है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि एक ही संगठन होने के बाद भी बाघमारा के विधायक के सह पर ये घटना हुई है।जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। संगठन आंदोलनरत है। श्री लखन महतो ने प्रधानमंत्री से इस मामले को संज्ञान में लेकर संगठन की छवि धूमिल होने से बचाने की मांग की है। इसके साथ ही लखन महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट के माध्यम से संबंधित मामले में प्रशासन द्वारा कोई भी कारवाई नहीं किये जाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने धनबाद के उपायुक्त से भी इस संदर्भ में उचित कारवाई की मांग की है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news