बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : बीसीसीएल में चल रहे राजभाषा पखवाड़ा (01-15 सितंबर) को लेकर बरोरा क्षेत्र के क्षेत्रीय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी भाषा

को भारत के माथे की बिंदी बताया। उन्होंने कार्यालय कर्मियों से अधिक से अधिक हिंदी भाष को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया आदि के माध्यम से इसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रबंधक (कार्मिक) मुकेश कुमार, क्षेत्रीय असैनिक (प्र) पी के झा, सहायक प्रबंधक (कार्मिक) संतोष कुमार सिन्हा, अलीशा मिंज एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी व पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news