
नई दिल्ली: भारत चीन तनाव के बीच चीन ने तिब्बत बाॅर्डर पर सुखोई विमानों को तैनात किया है। उक्त बातों को दावा भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने करते हुए कहा है कि चीन के जवाबी कार्रवाई के लिए हमे तैयार रहना होगा। सुब्रमण्यम ने वहां के सैन्य हालात पर अपनी राय देते हुए कहा कि देश के सेना प्रमुख एमएम नरवाणे लद्दाख दौरे पर पहुंचे हुए है। जो पैंगोंग झील के संपूर्ण इलाके की सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेकर स्थानीय कमांडरों के साथ विशेष समीक्षा बैठक भी की है। आगे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम ने कहा है कि भारत चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सेना प्रमुख नरवाणे ने अपने जवानों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।
