युवा रक्तवीर सेवा संस्था के पंजीकरण को ले बैठक

0
fastlive news

बाघमारा : रक्तदान महादान के क्षेत्र में गरीबों एवं असहायों के सहायतार्थ सुचारू व निस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिये संस्था के पंजीकरण को लेकर युवा रक्तवीर सेवा नमस्ते भारत के सदस्यों की एक बैठक दानवीर भामाशाह ट्रस्ट कार्यालय हीरक रोड डुमरा स्थित कार्यालय में संस्थापक सदस्य कन्हैया कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रक्तदान के क्षेत्र में संस्था के कार्य को बेहतर बनाने के लिये संस्था को पंजीकृत किया जाय। अपने संबोधन में संस्थापक सदस्य कन्हैया कुमार ने कहा की आप सभी युवा रक्तवीरों के सहयोग से संस्था पूरे भारत में रक्तदान के क्षेत्र में अमिट पहचान बना चुकी है। आप सभी रक्तदान के क्षेत्र में नि:स्वार्थ रुप से अपना कार्य करते रहें। बैठक में रक्तवीर कन्हैया कुमार, मदन मोहन महतो, चैतन रवानी, टुनटुन महतो, अविनाश माहथा, नेपाल महतो, अर्जुन नायक, सन्नी यादव इत्यादि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news