
बाघमारा : कोल माइंस वर्कर्स यूनियन के बैनर तले ग्रामीणों की एक बैठक रथटांड में सम्पन हुई। ग्रामीणों ने बैठक में आगामी 21 सितंबर को स्थानीय बेरोज़गार ग्रामीणों को नियोजन देने एवं कंपनी के आसपास के जनसंख्या बहुल क्षेत्रो में प्रदूषण पर रोकथाम एवं अन्य मांगों को लेकर डेको कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में मनोज कुम्हार, बिटू कुमार, दीपक कुमार, शहनवाज खान, शहाबुद्दीन, अर्जुन, विष्णु कुमार, लखी श्रीवास्तव, सुनील केवट आदि उपस्थित थे।