
बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र के शताब्दी परियोजना के बंद पैच में मंगलवार के दिन कोयला के अवैध उत्खनन के दौरान एक 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस घटना में वहां कोयला चुन रही एक ग्रामीण महिला घायल हो गई। मृतक प्रतापपुर चतरा का निवासी बताया जाता है। मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व बरोरा थाना क्षेत्र के फुलरितांड स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी डेको के फेस में कोयले के अवैध उत्खनन के दौरान डुमरा निवासी एक युवक की मौत हो गई थी। प्रायः ग्रामीण अपने घरों में कोयला जलाने के लिए अवैध ढंग से बिना किसी सुरक्षा के कोयले का उत्खनन करते है तथा दुर्घटना का शिकार हो जाते है।