
कतरास : निचितपुर। ईस्ट बसुरीया कोलियरी मे संचालित लिब्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का कार्य मजदूरों ने चार माह का बकाया एरीयर एवं एचपीसी कि तहत वेतन भुगतान कि मांग को लेकर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के बैनर तले कंपनी का कार्य बंद कर अनिश्चित कालीन हडताल कर दिया। मजदूरों ने आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना था कि 3 सितंबर को उक्त मांगों पर बीसीसीएल व कंपनी प्रबंधन एवं ठेका मजदूरों के प्रतिनिधि से वार्ता हुआ था। जिसमें कंपनी प्रबंधन ने 2019 मार्च से जुन 2019 का एरीयर का भुगतान 12 सितंबर तक एवं जुन 2020 का एचपीसी भुगतान 18 सितंबर तक कर दिया जाएगा। इधर कंपनी का कहना है कि कंपनी द्वारा सारा भुगतान मजदूरों को कर दिया गया है। मजदूरों ने कंपनी से भुगतान का पे सीट एवं बैंक स्टेटस कि मांग किया है मजदूरों ने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। इस मौके पर प्रेम प्रसाद, मनोज विश्वकर्मा, अजीत कुमार, मो हातिम अंसारी, आजाद अंसारी, योगेश चौहान, , साहिद अंसारी, मदन प्रसाद समेत अन्य मज़दूर उपस्थित थे।