
बाघमारा : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के पूर्व ड्रिल ऑपरेटर बलराम चौहान की वर्ष 2019 में बीमारी से रीजनल अस्पताल डुमरा में मृत्यु हो गई थी। उनके मृत्यु के उपरांत मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी के द्वारा अपने छोटे पुत्र को नियोजन देने की मांग की गई थी। परंतु प्रबंधन द्वारा इस संदर्भ में आना/कानी किये जाने से परेशान मृतक की पत्नी ने 22 सितंबर से बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की घोषणा की थी। इस मामले में बरोरा के कार्मिक प्रबंधक द्वारा 10 दिनों के अन्दर नियोजन से संबंधित सभी संचिकाएँ कोयला भवन भेजे जाने का आश्वाशन दिए जाने के बाद पीड़िता ने अनशन को फिलहाल स्थगित कर दिया है।