
नई दिल्ली: कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित सात राज्यों के सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हाई लेवल वर्चुअल मीटिंग कर राज्य के वर्तमान हालात की चर्चा करेंगे। साथ ही मोदी ने इन सात राज्य महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, यूपी, तमिलनाडू, दिल्ली और पंजाब के सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से कोरोना प्रतिक्रिया और प्रबंधन की समीक्षा कर हर तरह के समाधान पर भी इन राज्यों से बात करेंगें। मालूम रहे पिछले महीने 11 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफे्रंसिंग के माध्यम से कोरोना से संबंधित समीक्षात्मक बात की थी।
