
बाघमारा : झगराही स्थित शिवमंदिर के आसपास मंडल समाज के केन्द्रीय सचिव सह समाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल के नेतृत्व मे श्रमदान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर मंदिर मंदिर के आसपास झाड़ियों व गंदगी की सफाई की गई। इस अभियान में मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी।