
कतरास : प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत कतरास चैतूडीह रिक्रिएशन क्लब के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर विश्वनाथ चौधरी एवं डॉ सुनील कुमार का शिविर के आयोजन में अहम भूमिका रही। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 78 लोगों के स्वास्थ्य की जॉच की गई। जिसमें मधुमेह, रक्तचाप, वजन, हिमोग्लोबिन, ऑक्सीजन आदि
की जांच की गई एवं लोगों को सलाह दिया गया स्वास्थ शिविर के आयोजन के मौके पर मुख्य रुप से वार्ड 5 के पूर्व पार्षद महेश पासवान, मुकेश झा, राजकुमार सिंह, अधिवक्ता राजेश झा, अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, शिक्षक राजेश कुमार, जगजीत सिंह उर्फ जितेंद्र शर्मा, सोनू मोहन शर्मा, शरणागत चौहान, विकास झा, शिवम झा, नवनीत चौहान, गोपाल भुइयां, कोमल कुमार, वीरेंद्र शर्मा, मोंटी सिंह आदि उपस्थित थे।