कामर्शियल माइनिंग के खिलाफ ज्ञापन सौपा

0
fastlive news

बाघमारा : भारत सरकार द्वारा कोयला उद्योग में कोल ब्लॉको की कामर्शियल माइनिंग हेतू प्रस्तावित नीलामी को तत्काल मज़दूर हित मे रद्द करने एवं अन्य 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार के दिन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बीसीसीएल बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष यूनियन नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओ ने मज़दूरों के हित में कोल ब्लॉकों की नीलामी पर रोक लगाने का नारा बुलंद किया। इस मौके पर नेताओं ने सभी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन बरोरा क्षेत्र के जीएम चितरंजन कुमार को सौपा। इस मौके पर बीएमएस के मोहनलाल महतो, बीसीकेयू के जे के झा, एटक के संतोष गौराय, जेएमएस के मंगल हेम्ब्रम, राकोमस के लगन देव यादव, केआईएमपी के संजय चौबे एवं एच एन गांधी इत्यादि उपस्थित थे।  

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news