
कतरास : झिझिपहाडी पंचायत के मुखिया सुरेश प्रसाद महतो ने कतरास थाना में एक लिखित शिकायत देकर जांच की मांग करते हुये कहा कि वर्ष 2010 व 2015 के पंचायत चुनाव में झिझिपहाडी पंचायत के मुखिया पद पर निर्वाचन हुये थे। वर्ष 2015 में उपमुखिया अमलेश कुमार सिंह ने मेरे चुनावी प्रतिद्वंद्वी के कारण मेरे ऊपर गलत आरोप लगाकर तत्कालीन उपयुक्त ने तथ्यों से अवगत हुये बिना बिना सूचना के मुझे मुखिया के कार्य शक्ति से वंचित कर दिया।मैन अपने उपर लगे आरोपो की जाँच की मांग की ततपश्चात जांच में आरोप गलत पाये जाने पर मुझे पुनः मुखिया का समस्त शक्तियां प्रदान किया गया । मैंने मुखिया की समस्त शक्ति का अनुपालन शुरू कर दिया है। जिससे अमलेश कुमार सिंह ने उग्र होकर मेरे बिरुद्ध साजिश सुरु कर दिया है जिससे मेरे बिरुद्ध मीडिया फेसबुक समाचार पत्र व अन्य प्रकार से मुझे बदनाम करने व 19 लाख 14 हजार रुपये घोटाले का आरोप लगा रहे है जिससे मेरे मान सम्मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुचा है।