
कतरास : रक्तसेवा संघ व लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल द्वारा सिनीडीह के समीप आयोजित रक्तदान शिविर में 152 लोगो ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के आयोजन में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी,हीरापुर (धनबाद), पाठशाला परिवार एवम एस.बी.आई बिलबेरा ब्रांच का विशेष योगदान रहा। शिविर का शुभारंभ बाघमारा विधायक ढुलू महतो एवं मधुबन थाना प्रभारी एस के चौधरी, सिनिडीह वर्कशॉप महाप्रबंधक वी.के.यादव,बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के गोपाल भटाचार्य, पाठशाला के देव वर्मा,नदीम अंसारी , गौरचंद बाउरी, लायन मुकेश रॉय ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र होते हुए भी हमारे क्षेत्र में जागरूक रक्तदाता है।उन्होंने भविष्य में रक्तदान के क्षेत्र में हर संभव मदद करने का वादा किया। इस रक्तदान शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में भूली ब्लड डोनर ग्रुप,दधिचि रक्त अधिकोष,,सैल्युट तिरंगा,रोटी बैंक,सम्पूर्ण जन जागृति,अद्वितीय फाउंडेशन चन्द्रपुरा,भटमुरना ब्लड बैंक ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। इस रकार्यक्रम में संजय रवानी,सुनील कुमार सिंह,पंकज चंद्रवंशी,सागर गुप्ता,कुणाल चौहान,राजीव रंजन,सुजीत सुमन,एन डी पांडेय,लक्ष्मण रवानी,बिनोद रवानी,सुमित आर्य मोदी,नीरज कुमार,कृष्णा विश्वकर्मा,संजय चौहान,शैलेश सिंह,सूर्य प्रकाश चंदन मुख्य रूप से उपस्थित थे।