भारत के कई पड़ोसी मूल्कों से होकर भारत पहुंचाया जाता है ड्रग्स

0
fastlive news

नई दिल्ली:  भारत में ड्रग्स के इस अवैध कारोबार के फलने फुलने के मार्ग एवं आने वाले देशों के बारे में एक अहम जानकारी देश के एजेंसियों को हुआ है। जिसमें कहा गया है कि भारत में जो ड्रग्स का सप्लाई होता है वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल जैसे पड़ोसी देशों से होकर आता है। इस ड्रग्स के पैडलरों को इस अवैध कारोबार से करीब एक हजार गुणा मुनाफा कमाई होता है। ड्रग्स को लेकर जो जानकारी मिली है उसमें पंजाब, गुजरात और दिल्ली में एनडीपीएस कानून के दोषी 872 ड्रग्स पैडलरों में से करीब 84 प्रतिशत ने ड्रग्स सप्लाई में अपनी बात स्वीकारी है। वहीं इन ड्रग्स पैडलरों की माने तो 5.05 प्रतिशत पैडलरों के मुताबिक नेपाल से, 4.24 प्रतिशत के मुताबिक अफगानिस्तान से, 2.52 प्रतिशत के मुताबिक बांग्लादेश से, 2.06 प्रतिशत के मुताबिक श्रीलंका से होते हुए भारतीय पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, काॅलेज और विश्वविद्यालयों तक पहुंचाया जाता है। कहा जा रहा है कि इन ड्रग्स जैसे अवैध कारोबार का सबसे ज्यादा ड्रग्स भारत के पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान से आता है।

भारत के कई पड़ोसी मूल्कों से होकर भारत पहुंचाया जाता है ड्रग्स

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news