
एजेंसी: आईपीएल मैच में कोलकाता की बल्लेबाजी के दौरान राॅबिन उथप्पा ने पहली बार कोरोना के नियम का उल्लंघन किया है। कोरोना के कारण नियम के तहत गेंद पर लार लगाना बैन है। फिर भी राॅबिन उथप्पा ने जब खेल के दौरान सुनील नरेन का कैच छोड़ा। उसके बाद राॅबिन उथप्पा ने गलती से गेंद पर लार लगाई। जिसके कारण राॅबिन को चेतावनी दी गई हैं। मालूम रहे कोरोना में खेल के दौरान जो नियम बनाए गए है उनमें हर पारी में टीम को लार लगाने पर दो बार चेतावनी दी जाती है। वहीं जब टीम के खिलाड़ी द्वारा तीसरी बार गेंद में लार लगाया जाता है तो जुर्माने के तौर पर विपक्षी टीम के खाते में पांच रन जोड़ दिए जाते है। हालांकि इस मैच के दौरान राॅबिन उथप्पा को चेतावनी ही दिया गया है।
