
बाघमारा : बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में शनिवार के दिन प्रबंधन एवं विधायक प्रतिनिधि सह यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के सचिव के साथ मुख्य रूप से बरोरा क्षेत्र के रैयतों एवं मज़दूर समस्याओं के निराकरण को लेकर वार्ता हुई। वार्ता में यह आरोप लगाया गया कि प्रबंधन द्वारा रैयतों को चुप रखने के लिए कई तरह की हथकंडा अपनाए जा रहे हैं। कर्मी का स्थानान्तरण सीबी एरिया एवं ई जे एरिया किया जा रहा है। जैसे गोविंदपुरी एरिया के सोनू रविदास राजू भुईया पुरन भुईया जितेंद्र कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया जो लोग कार्य नहीं करते है वैसे रैयतों पर ग्रामीणों द्वारा जलाई जा रही लाइटिंग लाइट को आधार बना कर एच एन प्रसाद गाँधी एवं ललन रविदास पर सात – सात लाख बिजली बिल का मुकदमा किया गया है। गोविंद गोप के जमीन का बिना मुआवजा नियोजन के प्रबंधन द्वारा उत्खनन कार्य किया जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर के प्रबंधक के साथ तीखी नोकझोंक के साथ वार्ता हुई। अन्ततः महाप्रबंधक द्वारा वार्ता में सकारात्मक पहल करते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी समस्याओं का निदान का आश्वासन दिया गया। वार्ता में मुख्य रूप से प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक सरोज कुमार पांडे कार्मिक प्रबंधक संतोष सिन्हा मैनेजर की स्टेट गुलशन गौतम यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के क्षत्रिय सचिव संतोष गोराई देवानंद साव प्रदीप रवानी एच एन प्रसाद गाँधी बाबू गोप पवन गाँधी डॉली चौहान एवं अन्य उपस्थित थे।