
सिमडेगा: झारखंड के बानो प्रखण्ड में रविवार को मछली मारने के दौरान अचानक कोयल नदी में आई बाढ़ से व्यक्ति बीच नदी में फंस गया। नदी के बीचों बीच फंसे हुए व्यक्ति रामजोल निवासी विल्सन मडकी बताया जा रहा। विल्सन के नदी में फंसे होने की सूचना पाकर स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। जो रविवार रात तक उसे नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं सोमवार होते ही नदी में फंसे विल्सन को बचाने की मुहिम चलाई गई। जिसमें उपायुक्त सुशांत गौरव और एसपी डाॅ शम्स तबरेज के पहल पर एनडीआरएफ की टीम तत्काल वहां बुलाया गया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को बीच नदी से बाहर निकाला। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों और परिजनों ने राहत की सांस ली।
