
बाघमारा : लायंस क्लब के सेवा सप्ताह के पांचवे दिन लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल की ओर से भीमकनाली मांझी टोला में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर जरुरतमंदो के बीच सैनेटरी नैपकिन बांटा गया। भीमकनाली पंचायत मुखिया श्रीमती बिंदु चौधरी ने स्वयं महिलाओं को जागरूक किया उन्होंने ने महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि आज भी सुदूर ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्र की महिलाएं पीरियड से जुड़ी चीजों को शेयर नहीं करती हैं।अधिकांश महिलाएं सैनेटरी नैपकिन से अनजान है एवं गंदे कपड़ों पर निर्भर रहती है।जिससे गंभीर बीमारी होने का डर बना रहता है।इसलिये सैनेटरी नैपकिन का प्रयोग करना चाहिए। यदि आप स्वथ्य रहिएगा, तो पूरा परिवार खुशहाल रहेगा।महिलाओं ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
मौके पर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील कुमार सिंह,जोन चेयरपर्सन लायन पी.के.ओझा,शशिकांत शरण,बाबलु मिश्र,राजीव रंजन,लक्ष्मण रवानी,संतोष चौधरी, रंजीत महतो,बिनोद साव,पोषण सखी मुलु कुमारी,सरिता कुमारी,संगीत देवी,अनिता देवी,सुनीता,संगीता, भागमती,कुमारी,पूनम कुमारी,सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।