
नई दिल्ली: पांच गश्ती जहाजों की आपूर्ति के लिए रिलायंस समूह के साथ किए गए समझौते पर खरा नहीं उतरने के कारण भारतीय नौसेना ने रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को दिया गया ठेका रद्द कर दिया है। इस ठेका के तहत 2500 करोड़ की लागत से गश्ती जहाजों के निर्माण के लिए वर्ष 2011 में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसके तहत रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को गश्ती का जहाज बनाना था। कहा जा रहा है कि गश्ती जहाज की आपूर्ति में हो रही देरी के कारण नौसेना ने यह कदम उठाया है। इतनी बड़ी समझौते पर नौसेना द्वारा कड़ा कदम उठाने के बाद भी रिलायंस नेवल की ओर से कोई प्रपिक्रिया नहीं दी गई है।
