सोशल मीडिया में सट्टेबाजी करते 4.19 करोड़ नगदी सहित चार सट्टेबाज गिरफ्तार

0
fastlive news

जयपुर:  सोशल मीडिया पर आईपीएल क्रिकेट पर चल रहे सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम ने किया है। इस खुलासा में सीएसटी ने 4.19 करोड़ रूपये नकदी के साथ इस सट्टेबाजी में शामिल चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है। शातिर सट्टेबाज इतने शातिराना दिमाग से कोडवर्ड के द्वारा इस सोशल मीडिया के माध्यम से सट्टेबाजी के खेल को अंजाम दे रहे थे। सट्टेबाजों ने खेल के दौरान रूपये की सट्टे लगाने वालों को जो कोडवर्ड दिया था उनमें एक लाख का ‘‘ एक किलो’’ और एक करोड़ का ‘‘ चिकन’’ के नाम से सट्टेबाजी होती थीं। पुलिस ने जिन शातिर सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है उन सभी से इस सट्टेबाजी के बारे में गहन पुछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया में सट्टेबाजी करते 4.19 करोड़ नगदी सहित चार सट्टेबाज गिरफ्तार

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news