भाजपा विधायक के बेटे बना सड़क दुर्घटना का आरोपी

0
fastlive news

भोपाल : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर सड़क दुर्घटना में आरोपी बनाया गया है। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर उनके थार वाहन से महिला पुरुष सहित 5 लोगों को कुचलने का आरोप है। बताया जा रहा है कि करैरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन मजदूर और दो महिलाएं सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है। इस घटना का विडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी दिनेश लोधी उक्त सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से बहस करता दिख रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दिया है। दुर्घटना में घायल पीड़ितों के अनुसार थार वाहन पर आगे “प्रीतम लोधी” और पीछे “MLA” लिखा था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news