कोलगरमा में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, सैकड़ो लीटर विदेशी व देशी शराब जब्त

0
fastlive news

कोडरमा:  कोडरमा थाना पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी कर कोलगरमा में नकली शराब बनाने के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस मिनी फैक्ट्री में सैकड़ों विदेशी एवं देशी शराब की बोतलें निर्माण कर बाहर के क्षेत्रों में सप्लाई की जाती थी। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर कोडरमा पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई कर बड़ी सफलता पाई हैं। इस छापेमारी के पूर्व ही पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबार में शमिल लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने जब्त सामान के आधार पर इस अवैध शराब के मिनी फैक्ट्री के बारे में गहन पता लगाने के लिए पुछताछ कर रही है। मिनी शराब फैक्ट्री से छापेमारी मे जिन सामानों की बरामदगी हुई है उनमें मैकडाॅवेल नंबर वन लग्जरी विस्की का 208 पीस, 78 लीटर देशी शराब, एक ड्रम में रखा हुआ तैयार तरल शराब करीब 35 लीटर, दो प्लास्टिक बोतलों में आधा आधा भरा हुआ कैरामेल लगभग एक लीटर, एक प्लास्टिक के बोरे में मैकडाॅवेल नंबर वन का ढक्कन 100 पीस एवं मैकडाॅवेल नंबर वन का काॅर्क 400 पीस, एक प्लास्टिक के बोरे में इमपीरियल ब्लू का ढक्कन 200 पीस एवं इमपीरियल ब्लू का काॅर्क 400 पीस शामिल है। छापेमारी के दौरान कोडरमा थाना के अधिकारी एवं उत्पाद विभाग के अधिकारी के साथ दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद थे।

कोलगरमा में मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, सैकड़ो लीटर विदेशी व देशी शराब जब्त

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news