मोटरसाइकिल चालक असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल

0
fastlive news

कोडरमा:  कोडरमा कांटी डैम ओपी अंतर्गत कांटी पुल के समीप देर रात एक मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति असंतुलित होकर गिर गया। जिससे दोनो व्यक्ति घायल हो गए। इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां से दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। पुछताछ के दौरान दोनो ने अपने को पेंटर बताया। जो तिलैया डैम कांटी निवासी महाबली प्रसाद और कुलदीप राम के रूप में पहचान की गई। उपचार के दौरान कुलदीप राम की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। वहीं महाबली प्रसाद का इलाज वहीं किया जा रहा है। बताया जाता है कि दोनो पेंटिंग का कार्य करके अपने घर तिलैया लौट रहा था। तभी कांटी पुल के समीप चालक ने अपना संतुलन खो दिया। जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। जिससे दोनो घायल हो गया। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना था कि दोनो शराब के नशे में था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news