
नई दिल्ली: क्रिस्पर कैस 9 प्रोद्योगिकी का उपयोग करते हुए सीएसआईआर और नई दिल्ली आईजीआईबी के वैज्ञानिकों ने फेलुदा जांच किट की खोज की हैं। इस किट का निर्माण टाटा एमडी किट बना रही है। इसे किट का नाम ‘‘ टाटाएमडी’’ चेक दिया गया है। यह फेलुदा जांच किट अब दुनिभाभर में उपलब्ध कराई जा रही है। कहा जा रहा है कि पहली बार भारत में निर्मित कोविड 19 जांच किट दुनियाभर में इस्तेमाल होगी। जिसका निर्माण प्रतिमाह 10 लाख हो रहा है। यह कोविड 19 जांच किट दिसंबर में बाजार में आने की पूरी उम्मीद जताई गई है।
