
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर दिल्ली को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। दिल्ली स्पेशल सेल ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है वे दोनो आतंकी संगठन जैश – ए- मोहम्मद से संबंध रखे हुए है। गिरफ्तार दोनों आतंकी जम्मू कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे है। ये दोनो आतंकी किसी बड़ी साजिश के तहत दिल्ली में बड़ा धमाका करने के फिराख में थें। इस बात की गुप्त सूचना जैसे ही दिल्ली पुलिस को लगी कि दिल्ली पुलिस ने उन दोनो आतंकियों को सोमवार की रात करीब सवा दस बजे सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए इन आतंकियों के पास से पुलिस ने 10 जिंदा कारतूस और दो सेमी आॅटोमेटिक पिस्तौल बरामद किया है।
