
मुंबई: मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स और निफ्टी दोनो के भाव आज सुबह हरे रंग के निशान पर खुले। शेयर बाजार में सेंसेक्स जहां 319.77 अंक के उछाल पर 43,957.75 वहीं निफ्टी भी 82.20 अंक के उपर 12,862.50 के स्तर पर अपने कारोबार को आंरभ किया। जिन कंपनियों के शेयर भाव में आज तेजी देखी गई उनमें टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, रिलायंस, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा की कंपनी रही। वहीं दूसरी ओर जिन कंपनियों के बाजार भाव में गिरावट देखी गई उनमें मुख्य रूप से एचर मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व एसबीआई और हिंडाल्को शामिल है। कहा जा रहा है कि इस सप्ताह शेयर बाजारों के वैश्विक संकेतों से संचालित होने का पूरा अनुमान है।
