उदीयमान भास्कर को अर्ध्य देकर व्रतियों ने छठी मईया के महापर्व का किया समापन

0
fastlive news

नई दिल्ली:  देश के महापर्व छठ आज उदीयमान भगवान भास्कर विधि विधान पूर्वक अर्ध्य देने के साथ महापर्व बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व में लोगों ने नदी, तालाबों और अपने अपने घरों में भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर छठी मईया से अपने सुख समृद्धि और दुखों को मिटाने की विनती की । वैसे तो इस महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह काफी था। लेकिन कोरोना के कारण अधिकांश लोगों ने इस बार सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए महापर्व छठ को संपन्न किया।  इस वर्ष कोरोना के कारण ही बहुत सारे छठ व्रतियों ने छठ घाटों में भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के अलावा अपने घरों में ही भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की और छठी मईया से सुख शांति की कामना की। इस तरह लोक आस्था का महापर्व छठ उत्साह और उमंग के साथ छठ व्रतियों ने विधि विधान के साथ महापर्व का समापन किया।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news