
नई दिल्ली: भारत ने अपनी देश की सीमाओं पर विकास कार्यो को बढ़ावा देते हुए करीब 1530 किमी से लंबी सड़कों का निर्माण कर चीन के नहले पर दहला मारने का काम किया है। भारत के इस विकासयुक्त कार्यों को करते हुए सीमा से सटे सड़कों का निर्माण कार्य करना अभी भी जारी रखा है। इस संदर्भ में भारत के रक्षाा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि फिलहाल भारत अभी तक चीन सीमा पर 1530 किमी लंबी सड़कों का निर्माण तो कर चुका है। जो बाॅर्डर के साथ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों की कुल लंबाई 3323 किमी से भी अधिक सड़कों का निर्माण किया जाना है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके आगे भारत चीन सीमा पर 19 सड़कों का निर्माण होना अभी भी बाकी है। जो आगामी 2023 तक सीमा से सटे क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा किया जाना है। इस तरह भारत की सीमा से सटे सड़कों का जाल बिछाए जाने से चीन आग बबूला होता दिख रहा है।
