आज के माहौल में इजरायल का स्पष्ट समर्थन करे भारत: सुशील पंडित

0
fastlive news

नई द‍िल्‍ली। इजरायल ने कारगिल युद्ध के समय युद्ध सामग्री देकर भारत की सहायता की थी। यह हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिए किन्तु आज इजरायल और पैलेस्टाइन के युद्ध में हम पैलेस्टाइन का समर्थन कर रहे हैं। अपने मित्र की उपेक्षा क्यों? इसी पैलेस्टाइन ने कश्मीर के विषय पर निरंतर भारत के विरोध में मतदान किया है। कश्मीर के जिहादी हिंसाचार का समर्थन किया है। उसने कभी भी हमारा समर्थन नहीं किया, उसी प्रकार चीन के संदर्भ में हमारी नीति स्वतंत्रता काल से ही गलत रही है। निरंतर भारत का भूभाग अधिग्रहित करनेवाले चीन की ओर हम मित्रता की दृष्टि से क्यों देख रहे हैं? हम चीन को क्यों नहीं डांटते?

इस संदर्भ में अमेरिका के पूर्व सचिव माईक पॉम्पिओ ने ‘भारत द्वारा स्पष्ट भूमिका न लेने पर, चीन का पलड़ा भारी होगा’, ऐसा सार्वजनिक रूप से बताया था। इसलिए भारत पैलेस्टाइन और चीन के संदर्भ में सावधानी की भूमिका न ले, अपितु स्पष्ट भूमिका द्वारा इजरायल का समर्थन करे।

उक्‍त धारदार प्रतिपादन ‘रूट्स इन कश्मीर’ के संस्थापक सुशील पंडित ने किया। वे ‘हिन्दू जनजागृति समिति’ आयोजित ‘क्या हम तृतीय विश्‍वयुद्ध की दिशा में बढ़ रहे हैं?’ इस ‘ऑनलाइन संवाद’ में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम समिति के जालस्थल HinduJagruti.org, यू-ट्यूब और ट्विटर पर 11 हजार से अधिक लोगों ने देखा।

इस संवाद में राजनीतिक सलाहकार निशीथ शरण ने कहा कि वैश्‍विक वर्चस्व प्राप्त करने के लिए अमेरिका के बाद चीन प्रयत्नशील है। इसलिए वह ‘कोरोना विषाणु द्वारा जैविक युद्ध कैसे लड़़ें’, इस हेतु अनेक वर्षों से प्रयोग कर रहा है। इस पर अनेक शोध निबंध उनके वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए हैं। इस बारे में ऑस्ट्रेलिया के सैरी मैक्सन विस्तृत पुस्तक लिख रहे हैं। इसलिए प्रथम विश्‍व युद्ध रसायनिक हथियारों से और दूसरा विश्‍वयुद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा गया तथा तीसरा विश्‍वयुद्ध जैविक हत्यारों से लड़ा जाएगा, ऐसा अमेरिका सहित अनेक विशेषज्ञों का मत है। यह युद्ध कुछ वर्ष पूर्व आरंभ हो गया है।

‘हिन्दू जनजागृति समिति’ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने कहा कि सभी स्थिति देखकर तीसरा विश्‍वयुद्ध आरंभ हो गया है, ऐसा लगता है। इस युद्ध की प्रसव वेदना अनुभव होने लगी है। युद्धकाल में सीमा के सैनिकों समान देश की अंतर्गत सुरक्षा के लिए भारतीय नागरिकों को सैनिक बनकर लड़ना होगा। युद्धकाल में अनेक वस्तुएं नहीं मिलती इसलिए औषधि, पानी, अन्न, बिजली इत्यादि की पर्यायी व्यवस्था करके रखनी होगी।

इस हेतु सनातन संस्था ने 9 भाषाओँ में ‘आपातकालीन सुरक्षा’ नाम का ‘एंड्राईड एप’ बनाया है। इस संवाद में बोलते हुए ‘भारतरक्षा मंच’ के राष्ट्रीय सचिव अनिल धीर ने कहा कि इजरायल और पैलेस्टाइन का युद्ध चालू होने पर इजरायल में रहने वाले अरबी लोगों ने दंगे चालू कर द‍िए। वैसा ही भारत-पाक युद्ध होने पर भारत में हो सकता है क्योंकि भारत में अनेक संवेदनशील क्षेत्र हैं। हम बंगाल और केरल राज्यों की हिंसक घटनाओं से अभी तक नहीं सीखे हैं। इस पर राष्ट्रीय नीति निश्‍चित की जानी चाहिए। पंजाब ने मुसलमानों के लिए स्वतंत्र जिला बनाया है परंतु ऐसी ही मांग अन्य राज्यों से आने पर वह राष्ट्र के लिए घातक होगी।

  • Legend News
Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी