बाघमारा के विकाश ने खोला कोयले व कोलयरी में होने वाले खेल का पोल

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : बाघमारा के रहने वाले कांग्रेस के युवा नेता विकाश सिंह ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीसीसीएल द्वारा औधोगिक विकास प्रोत्साहन के लिए उच्च कोटि के कोयले की आपूर्ति नोटिफाइड प्राइस पर लिंकेज एवं स्पेशल ऑक्सन के माध्य्म से की जाती है। लेकिन इस कोयला को स्थानीय प्रबंधन की मिली भगत से लिंकेज के डीओ रूट को अलग रुट में बदलकर डेहरी, बनारस मंडियों में कोयले के मूल्य से अधिक मुनाफे के साथ बेचा जाता है। लिंकेज एवं स्पेशल ऑक्सन का कोयला दर स्पॉट ईऑक्सन से काफी कम होता है। इसलिए बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा ई-ऑक्सान के मात्रा को काट कर लिंकेज कोयले पर ज्यादा जोर दिया जाता है।जिससे ई-ऑक्सान के तहत कोयला खरीदने वाले को मंडियों में घाटा का सामना करना पड़ता है। लिंकेज के तहत कोयला लेने वाले की फैक्ट्री कोलयरी क्षेत्र के नजदीक है तो रिजेक्शन का पेपर लगाकर रूट बदलकर मंडियों में कोयला बेचा जाता हैं। जिनका पेपर बिहार उत्तरप्रदेश है उन्हें मंडियों एवं भट्टों में कोयला बेचने में आसानी होती है। कोयला डोभी बॉडर पार करने का 500 रुपया प्रति गाड़ी तय है। जिसका खर्च का वाहन कोयला ले जा रही गाड़िया करती है। इसकी जानकारी गाड़ियों की अच्छी तरह रहती है। जिसकी एवज में ट्रक वाले 100 से 200 रुपये प्रतिटन ज्यादा भाड़ा चार्ज करते है। इसके आड़ में झारखंड से भरी मात्रा में चोरी का कोयला भी खपाया जाता तथा बॉडर पार कर मंडियों में बेचा जाता है। कोयले की निगरानी के लिए जो जिला स्तरीय कमिटी है उनका भी महीना बंधा हुआ है। निर्भय होकर बड़ी आसानी से काम हो रहा है। छापेमारी सिर्फ दिखावटी के लिए होता है। जिससे बीसीसीएल और सरकार को भारी मात्रा में प्रतिमाह करोड़ो का नुकसान उठाना पड़ रहा है। विकाश ने इस मामले को केंद्रीय कोयला मंत्री भारत सरकार अध्यक्ष कोल इंडिया कोलकाता और झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गंभीरता पूर्वक ले और इसकी निष्पक्ष जांच सीबीआई के हाथ सौपने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी करवाई की भी मांग की हैं।

बाघमारा के विकाश ने खोला कोयले व कोलयरी में होने वाले खेल का पोल

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान