उत्तर प्रदेश के मदरसा बोर्ड ने रद्द कीं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

0
fastlive news

लखनऊ। यूपी मदरसा बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में मदरसा स्कूलों की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसकी घोषणा राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने की है।

यूपी मदरसा बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में मदरसा स्कूलों की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसकी घोषणा राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने की है। इससे पहले, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रद्द होने के बाद उत्तर प्रदेश में कॉलेज छात्रों की 2021 की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने लगभग 30 लाख स्नातक और परास्नातक छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया गया है।

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल नंदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के दृष्टिगत छात्र हित में शिक्षा सत्र को नियमित करने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग की भांति उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मदरसों एवं विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र-2020-21 हेतु कक्षा-10 एवं कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय किया गया है।

इसके साथ ही साथ मंत्री ने आगे कहा कि कक्षा-1 से कक्षा-8 (तहतानिया/फौकानिया) एवं कक्षा-9 से 11 के छात्र/छात्राओं को अगली कक्षा में कम्रोन्नति दिए जाने का भी निर्णय किया गया है। कम्रोन्नति दिए जाने के सम्बन्ध में बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा शासनादेशों में उल्लेखित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान