
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : केसरगढ़ पंचायत में जमुनिया स्टेशन जाने वाली लाखों रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी पथ एवं इसपर बने पुलिया में पिछले दिनों हुए बारिश की वजह से दरार गई हैं। इस पीसीसी पथ से होकर आधा पंचायत के सैकड़ो लोग महुदा, तेलमॉच्चों एवं जमुनिया स्टेशन आने-जाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। वहाँ के ग्रामीण लखिन्द्र महतो ने बताया की उक्त नई पीसीसी पथ पर बनी एक पुलिया में दरार आ गई हैं। वही दूसरी पुरानी पुलिया धस गई हैं। नई पुलिया एवं पीसीसी पथ का निर्माण हुए एक वर्ष भी नहीं हुआ हैं। बाउजदू पहली बारिश ने ही पीसीसी पथ एवं नई पुलिया के निर्माण में हुई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार कि पोल खोल कर रख दी हैं। पीसीसी पथ में भी कई स्थानों पर गिट्टी उखाड़ने लगी हैं। फिलहाल पंचायत के ग्रामीण टूटें हुए पुरानी पुलिया पर मिट्टी डालकर रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। टूटें व जर्जर हुए पुल के ऊपर से आवागम करना काफी खतरनाक हो गया हैं। ऐसे में कभी भी ग्रामीण व राहगीर हादसे के चपेट में आ सकते हैं।
