बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में कीचड़ से सना व्यक्ति का शव मिला

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बीओसीपी चौदह नम्बर हाजरी घर के नजदीक सोमवार को रात करीब 11 बजे माइंस जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति का शव मिला। रास्ते मे काफी कीचड़ होने की वजह शव में कीचड़ लगा हुआ था। कोल कर्मियों ने जब व्यक्ति शव को देखा तो इसकी जानकारी बाघमारा पुलिस को दिया। सूचना पाकर बाघमारा पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को एम्बुलेंस से डुमरा हॉस्पिटल पहुचाया। आउटसोर्सिंग कर्मियों के अनुसार मृत व्यक्ति केसरगढ़ साइडिंग में सेलपीकर मजदूरी करता था। कर्मियों ने बताया मृतक का नाम शक्ति रवानी हैं और तरंगा बस्ती का रहने वाला हैं। चिकित्सक ने शव की जांच कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक शक्ति के परिजनों को दिया। समाचार लिखें जाने तक हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस में शव रखा हुआ था। बीसीसीएल के कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुचें थे।

बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में कीचड़ से सना व्यक्ति का शव मिला

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news